उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में तेज धूप से बढ़ेगा पारा

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप के चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक यात्राओं के लिए उत्तराखंड को मिलेगी नई नियामक एजेंसी, तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 19 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: डीएम आशीष भटगांई की अनोखी पहल, अब स्कूल से ही बनेंगे प्रमाण-पत्र, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा तहसील

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

वहीं, मैदानी इलाकों में 28 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page