राशिफल 30 सितम्बर 2025

खबर शेयर करें

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। नवविवाहित व्यक्तियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आज आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

वृष
वृष राशि वालों, आज आपका मन आनंदित रहेगा। आज आपको स्टेशनरी के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। पिता जी आज आपको जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बड़ों-बुजुर्गों के साथ बीतेगा। साथ ही कारोबार में आ रही समस्याएं भी खत्म होंगी। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन
मिथुन राशि वालों, आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, साथ ही समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा, जिससे आर्थिक समस्या खत्म होगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, और आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  BIG NEWS: पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा फैसला...PCC और CWC से इस्तीफा, बोले- मेरी वजह से पार्टी का संघर्ष कमजोर न हो

कर्क
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति से बात करते समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना जरुरी है। आज किसी काम में भाई का सहयोग मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, कारोबार में बरकत होगी।

सिंह
आज आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है, बॉस काम से खुश रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या
वालों, आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बड़ी राहत मिलेगी, जिससे परिवार में खुशहाली रहेगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। माता महागौरी के मन्त्र का जप करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बारिश का कहर...यमुनोत्री हाईवे बंद, केदारनाथ मार्ग पर खतरा, कैलास यात्रा ठप...200 से ज्यादा यात्री फंसे

तुला
आपके रुके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। शाम को बच्चों के साथ घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक
आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आप नया करोबार शुरू करना चाहते हैं, तो परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज ध्यान घरेलू कार्यों को पूरा करने में लगेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

धनु
आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। फैशन डिजाइनर्स के दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आएंगे, जिससे करियर में तरक्की होगी। आपके सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। माता को नारियल अर्पित करें, बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बुखार-खांसी को हल्के में न लें... मौसम बदलते ही बढ़ा फ्लू और सांस की बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, लेकिन काम सफल होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ
वालों, आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेखकों का सम्मान होगा और उनकी रचनाएं सराही जाएंगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद साबित होगा। किसी पुराने दोस्त से बात होगी, जिससे खुशी मिलेगी। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। बच्चे पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगाएंगे। माता के मंदिर पर रुई की बत्ती का दान करें, तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

मीन
मीन राशि वालों, आज आप अपने सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा करेंगे। लोहा व्यापारियों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से उपहार मिलेगा, जिससे खुशी होगी। सरकारी नौकरी वाले व्यक्तियों को खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page