हल्द्वानी में ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला…खुलेआम दी हत्या की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के पीसीएफ कंपाउंड, धर्मपुरा के पास एक ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला किए जाने और खुलेआम हत्या की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ट्रांसपोर्टर शंकर कुमार भुटियानी के अनुसार, वह अपने भाई से मिलने जय दुर्गा ट्रांसपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय बंद मिलने पर जैसे ही वह अपना वाहन मोड़ रहे थे, तभी मौके पर मौजूद गगन सेठी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि गगन सेठी ने किसी ठोस वस्तु से उनके सिर पर जोरदार हमला किया और इसके बाद हाथापाई करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब रजत जयंती पर उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, 9 नवंबर को होंगे मुख्य कार्यक्रम के अतिथि

हमले में पीड़ित का चश्मा टूट गया और बाईं आंख पर गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते सरेआम धमकी देता गया— “भुटियानी, तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा, जहां भी दिखा वहीं मार डालूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

घटना के बाद से पीड़ित और उसके परिजन दहशत में हैं। शंकर भुटियानी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का गंभीर खतरा है और आरोपी कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित ने बेस अस्पताल हल्द्वानी में कराए गए मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट पुलिस को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, 48 घंटे का हीट वेव अलर्ट जारी

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page