उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर नकली हेली टिकट बुकिंग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी हेली टिकट बुकिंग साइट बनाकर दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को बिहार और ओडिशा से दबोच लिया।

गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर हेली कंपनी की एक वेबसाइट से 32 टिकटों के लिए 1,91,812 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया, पर न तो टिकट मिली और न ही कॉल रिसीव हुई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 152 ग्राम हेरोइन संग तस्कर दबोचा

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दो माह की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों के 18 बैंक खाते, कई मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए। मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार को नवादा से और उसके साथियों अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) व दौलागोबिंदा (ओडिशा) को मयूरगंज से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में पेश होगा राज्य का बजट, केंद्र के बजट के बाद तय होगी रूपरेखा

पुलिस के अनुसार आकर्षण ने ही पीड़ित से व्हाट्सएप पर बातचीत कर भुगतान कराया। वह व्हाट्सएप कॉल और टेलीग्राम का इस्तेमाल करता था। ठगी की रकम मिलते ही उसने अनंत को 10 हजार, सौभाग्य को 15 हजार और दौलागोबिंदा को 15 हजार रुपये दिए, शेष रकम खुद रख ली। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज नैनीताल समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, शीत दिवस जैसी स्थिति के आसार

You cannot copy content of this page