किच्छा में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 152 ग्राम हेरोइन संग तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

किच्छा। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने नशे के खिलाफ कड़ा अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में रविवार देर शाम एएनटीएफ (कुमाऊं यूनिट) की टीम ने किच्छा क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 152.39 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा: छठे दिन भी बाधित हवाई रेस्क्यू, जीपीआर रडार से बढ़ी खोज की रफ्तार

अभियान की कमान अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में चलाई गई। कार्रवाई के दौरान लालपुर निवासी संतोख सिंह (40 वर्ष) पुत्र संता सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त था।

बरेली से लाकर करता था सप्लाई
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरेली से हेरोइन लाकर ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर बेचता था। पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर अलग से शिकंजा कसा जाएगा। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक हॉकी पदक विजेता वेस पेस का निधन, लिएंडर पेस के पिता थे

जनवरी से अब तक एएनटीएफ की बड़ी बरामदगी
चरस – 11 किलो 981 ग्राम
हेरोइन – 1 किलो 356 ग्राम
एमडीएमए – 7.41 ग्राम
अफीम – 2 किलो 513 ग्राम

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे की चपेट में आया किशोर फंदे से झूला, मौत

एसएसपी की जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से नशे से दूर रहने और तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ को देने की अपील की है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं – 0135-2656202, 9412029536।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page