उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में शामिल हो सकते हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, 25 साल के सफर पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार नवंबर माह में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन में शामिल होकर विधानसभा को संबोधित करने की संभावना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के आसार प्रबल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: “देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा”...विधायक सुमित हृदयेश का पुलिस कार्यप्रणाली पर हमला

राज्य सरकार ने इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी हैं। नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर को सरकार ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में भव्यता से मनाने जा रही है। हाल में हुई कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र के आयोजन को मंजूरी दी जा चुकी है। सत्र की तिथियां तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया है। जल्द ही कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी ने की केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना, कहा-देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आने पर सहमति बन चुकी है और सत्र की तिथियों की घोषणा के बाद उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वक्फ जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद, डीएम ने दिए जांच के आदेश

दो दिवसीय सत्र में उत्तराखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page