उत्तराखंड: भाजपा स्थापना दिवस पर शुरू करेगी ‘गांव चलो अभियान’, कार्यकर्ता घर-घर फहराएंगे पार्टी का ध्वज

खबर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह अप्रैल को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत करेगी। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसके तहत विधानसभा स्तर पर विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी और घर-घर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सभी पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर #BJP4ViksitBharat हैशटैग के साथ साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हर ब्लॉक में बनेगा ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने को धामी सरकार की बड़ी पहल

जिला स्तर पर संगठन और सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छह से सात अप्रैल तक प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे, जबकि आठ से नौ अप्रैल के बीच विधानसभा स्तर पर सभी सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। इनमें भाजपा की चुनावी सफलता, संगठनात्मक विस्तार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों में लगेगा सेंसर, 30 करोड़ का प्रस्ताव एनडीएमए को भेजा

गांव-बस्ती तक पहुंचेगा अभियान
अभियान के तहत दस से बारह अप्रैल तक मंडल अध्यक्ष स्तर से ऊपर के सभी भाजपा पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य और पार्षद गांव-बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता न्यूनतम आठ घंटे तक गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती में रहकर जनसंपर्क करेंगे। मंदिर, अस्पताल, स्कूल और मोहल्लों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा युवक, पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ रुपए गंवाए

प्रदेश टोली गठित कर कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन परिहार, नलिन भट्ट और पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को शामिल किया गया है। चौहान ने बताया कि कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों का दौरा करेंगे। शाम के समय ग्रामीणों की चौपाल लगाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page