Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग के एटीएस फिटनेस सेंटर (प्रणाम ऑटो फिटनेस) में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सेंटर मैनेजर सोनू यादव, सेंटर हेड राजू जोशी सहित समस्त कर्मचारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों की नियमित देखभाल का भी प्रण लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से इनकार पर कोतवाली गेट बना रणक्षेत्र, प्रेमिका ने युवक पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने कराया बचाव

वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Alert: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने लोगों से भी अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page