रोहित–विराट के कॉन्ट्रैक्ट में बड़ी कटौती की तैयारी, शुभमन गिल को मिल सकता है A+ ग्रेड

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ी—रोहित शर्मा और विराट कोहली—के प्रशंसकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीसीसीआई की आगामी 22 दिसंबर को होने वाली एपेक्स काउंसिल की वार्षिक जनरल मीटिंग में खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़े बदलाव पर फैसला लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, इस ऑनलाइन बैठक में रोहित और विराट के ग्रेड को डाउनग्रेड करने पर विचार किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उनकी सालाना आय पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 'लुटेरी दुल्हन' समेत तीन गिरफ्तार

रिपोर्टों के मुताबिक, चूंकि दोनों ही दिग्गज हाल ही में टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए यह मंथन जारी है कि क्या उन्हें अब भी ए-प्लस (A+) श्रेणी में बनाए रखा जाए। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार A+ ग्रेड उन्हीं खिलाड़ियों को दिया जाता है जो तीनों फॉर्मेट में निरंतर खेलते हैं, और इस श्रेणी में 7 करोड़ रुपये वार्षिक शुल्क मिलता है। यदि दोनों खिलाड़ियों को ए (A) ग्रेड में लाया गया, तो उनकी सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये रह जाएगी, यानी लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

उधर दूसरी ओर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ए ग्रेड में शामिल गिल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोट किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ, तो गिल की वार्षिक सैलरी 5 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल में सत्ता पलट: 15 साल बाद टीएमसी का किला ढहा, भाजपा पहली बार सरकार बनाने की दहलीज पर

बैठक में महिला क्रिकेटरों के घरेलू कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page