अरुणाचल में बड़ा हादसा: ट्रक खाई में गिरा, असम के 21 मजदूरों की मौत की आशंका

खबर शेयर करें

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश के चागलागाम क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, असम के 21 मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की संभावना 8 दिसंबर की रात बताई जा रही है, जबकि इसकी जानकारी 10 दिसंबर की देर रात तब मिली जब एकमात्र जीवित बचा व्यक्ति चिपरा जीआरईएफ कैंप पहुंचा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शी बचे हुए मजदूर के अनुसार, ट्रक फिसलकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे घने जंगलों वाली खाई में गिर गया। यह क्षेत्र चागलागाम से लगभग 12 किलोमीटर पहले का अत्यंत दूरदराज इलाका है, जहां संचार सुविधाएं बेहद सीमित हैं। घटना की गंभीरता का पता चलते ही प्रशासन और सेना हरकत में आईं।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील पर ब्रेक, 23 फरवरी की अहम बैठक टली

11 दिसंबर को भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने मेडिकल टीमों, जीआरईएफ कर्मियों, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और हयूलियांग के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एक अधिकारी के अनुसार, “करीब चार घंटे की गहन खोज और रस्सी के सहारे नीचे उतरने के बाद खाई में ट्रक दिखाई दिया। घने पेड़ों और झाड़ियों के कारण वह न तो सड़क से दिख रहा था और न ही हेलीकॉप्टर से।”

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव, संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जताई चिंता...ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

अब तक दुर्घटनास्थल पर 18 शव दिखाई दिए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास बेले रोप सिस्टम की मदद से किया जा रहा है। कठिन भूभाग, सीमित दृश्यता और प्रतिकूल मौसम के बावजूद राहत एवं बचाव दल लगातार ऑपरेशन में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर हर चेकपोस्ट पर मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, दो मई से शुरू होगी यात्रा

एडीसी हयूलियांग ने एसपी अंजॉ और जिला चिकित्सा अधिकारी को घटनास्थल की ओर भेजा है, जबकि एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। प्रशासन ने मजदूरों की पहचान और ट्रक में सवार कुल लोगों की संख्या की पुष्टि के लिए उप-ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है। सेना और सिविल एजेंसियां लापता व्यक्तियों की तलाश और राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page