Uttarakhand: कोबरा गैंग पर बड़ा प्रहार…20 लाख की कोकीन के साथ दो विदेशी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ तस्कर देहरादून में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर राजपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोहड़ी रोड के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 9.15 ग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के निकट एक कार सवार आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माइकल इक्का मेकसन (25) और लेविकिरी वानिकी (24) निवासी सूडान तथा जावेद आलम (37) निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति के बयान से फिर घिरी बीजेपी, वायरल वीडियो पर माफी के साथ दी सफाई

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कोकीन दिल्ली से लाई गई थी और इसे देहरादून की पार्टियों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, कोबरा गैंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इससे पहले भी इस गिरोह से जुड़े 13 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नशे पर STF का बड़ा प्रहार...40 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

दून पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में जिले में 145 नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी और तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page