UKPSC ने घोषित की प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) मुख्य परीक्षा की नई तिथि, 4 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) मुख्य लिखित परीक्षा-2025 की नई तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता कैडर ग्रुप-सी) सेवा के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। आयोग ने पात्र अभ्यर्थियों को 4 जुलाई 2026 से प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।

आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह परीक्षा पहले 10 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे पुनर्निर्धारित करते हुए 18 जुलाई को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मेलबर्न मीट्स मोदी' में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता नई ऊंचाइयों पर

पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। केवल औपबंधिक रूप से अर्ह घोषित अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हो सकेंगे।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in और ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

श्रुतलेखक (Scribe) सुविधा के लिए आयोग ने जारी किए निर्देश

आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक (स्क्राइब) सुविधा को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आयोग से श्रुतलेखक उपलब्ध कराने का विकल्प चुना था, उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवश्यक प्रमाण-पत्र समय सीमा के भीतर आयोग को उपलब्ध कराने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सर्दी की पहली बारिश से किसानों में खुशी, फसलों के लिए वरदान साबित होगी

वहीं, जो अभ्यर्थी अपना स्वयं का श्रुतलेखक लाना चाहते हैं, उन्हें परिशिष्ट-4 या परिशिष्ट-5 पूर्ण रूप से भरकर जमा करना होगा। इसके साथ श्रुतलेखक की दो पासपोर्ट साइज फोटो और उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र या अंकतालिका भी प्रस्तुत करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्वयं लाए जाने वाले श्रुतलेखक का शैक्षणिक विषय, अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किए गए विषय से अलग होना अनिवार्य है।

8 जुलाई तक जमा करने होंगे दस्तावेज

18 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए श्रुतलेखक से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र 8 जुलाई 2026 तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार-249404 के पते पर डाक अथवा अन्य माध्यम से पहुंचना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व मलेरिया दिवस पर चेतावनी...एक मच्छर भी बन सकता है जानलेवा, बचाव ही सबसे बड़ा हथियार

आयोग की ओर से श्रुतलेखक उपलब्ध कराने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र हरिद्वार में निर्धारित किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा से दो दिन पूर्व आयोग कार्यालय पहुंचकर अपने श्रुतलेखक से मुलाकात भी कर सकेंगे।

आयोग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने तथा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page