ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन घोषित…भारत को झटका, ‘होमबाउंड’ समेत कोई भी भारतीय फिल्म नहीं बना सकी जगह

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 के नॉमिनेशन आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन नॉमिनेशन सूची सामने आते ही भारतीय सिनेमा को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की दौड़ में शामिल ‘होमबाउंड’ को नॉमिनेशन नहीं मिल सका। वहीं ‘फ्रेंकस्टीन’, ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ जैसी फिल्मों को सबसे अधिक नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 4 फरवरी तक आत्मसमर्पण का आदेश

Oscar 2026 Nominations Announced: Indian Films Miss Out Again: इस वर्ष भारत की सभी उम्मीदें फिल्म ‘होमबाउंड’ पर टिकी थीं, जिसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था। हालांकि, नॉमिनेशन की अंतिम सूची में ‘होमबाउंड’ को जगह नहीं मिल पाई। इसके अलावा भारतीय सिनेमा की चर्चित फिल्में ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ का नाम भले ही बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन ये फिल्में भी ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल करने में सफल नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, ‘भारत कुमार’ ने दुनिया को कहा अलविदा

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इस बार ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, नॉर्वे की ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’, स्पेन की ‘सिरात’ और ट्यूनीशिया की ‘द वॉइस ऑफ हिंद रजब’ को नॉमिनेशन मिला है। इन फिल्मों के चयन के साथ ही यह साफ हो गया है कि इस साल ऑस्कर मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाला महाराष्ट्र का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, फोन पर दी थी जान से मारने की धमकी

लगातार दूसरी बार भारतीय फिल्मों के ऑस्कर नॉमिनेशन से बाहर रहने पर फिल्म प्रेमियों और सिनेमा जगत में मायूसी देखी जा रही है। बावजूद इसके, जानकारों का मानना है कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले वर्षों में भारत एक बार फिर ऑस्कर मंच पर दमदार वापसी कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page