प्रेमी जोड़े को घेरकर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

जमुई। बिहार के जमुई जिले में प्रेमी जोड़े को घेरकर युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़छाड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी नवीन ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

सुनसान इलाके में प्रेमी जोड़े को घेरा

घटना जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा इलाके की बताई जा रही है। आरोप है कि यहां घूमने गए एक प्रेमी जोड़े को सात युवकों ने घेर लिया। युवती और उसका साथी खुद को बचाने के लिए वहां से निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण अग्निकांड: अमेजन स्टोर में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत

पीड़िता के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अश्लील हरकतें की गईं। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की जांच

घटना का वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने पीड़िता से संपर्क किया और उसका बयान दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर ट्रंप का अल्टीमेटम: ‘समझौता नहीं तो तबाही तय’, स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

पीड़िता के बयान के आधार पर टाउन थाने में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

जांच के दौरान पुलिस को वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल बताए जा रहे अन्य चार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे की चपेट में आया किशोर फंदे से झूला, मौत

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आएगी पूरी जानकारी

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जमुई एसपी विश्वजीत दयाल की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दिए जाने की बात कही गई है। इसमें गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी साझा की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page