भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, कई गंभीर घायल

खबर शेयर करें

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उमरानाला क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक बस ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,600 के करीब...निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

जानकारी के अनुसार बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे और यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं कुछ के हाथ कट गए, तो कई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

हरेंद्र नारायण ने हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, 242 यात्री सवार, राहत-बचाव जारी

बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री चौरई तहसील में आयोजित एक हितग्राही सम्मेलन से लौट रहे थे, जिसमें मोहन यादव भी शामिल हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध रिश्ते में ‘बाधा’ बना मासूम, प्रेमी ने की एक साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, तीन दिन पहले मनाया था पहला जन्मदिन

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page