एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश, 242 यात्री सवार, राहत-बचाव जारी

खबर शेयर करें

अहमदाबाद: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गई। विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही नियंत्रण खो दिया और एयरपोर्ट की सीमा पार करने से पहले ही मेघानीनगर इलाके में हॉर्स कैंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और विमान ज़मीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के लापता होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त...संगठित नेटवर्क की आशंका, सरकार को दिए सख्त निर्देश

विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी के भी सवार होने की खबर है। हालांकि, अभी तक उनकी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं।

स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने हादसे की पुष्टि की है। साथ ही आम नागरिकों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी, परिवार ने दीपों से सजाया घर, दुआओं में डूबी मां की आंखें

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page