हल्द्वानी: एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी की टीपी नगर चौकी पुलिस टीम ने होटल और ढाबों की चैकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुप्ता रेस्टोरेंट में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: हिमालय FPO की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने की ठोस रणनीति तैयार

पुलिस ने रेस्टोरेंट में शराब पिलाते हुए सुरेश चंद्र जोशी (पुत्र पूर्वादत्त चंद्र जोशी), निवासी दन्या, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश की छाया में दौड़ी अल्ट्रा रन, उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास...सीमांत पर्यटन में नई उम्मीदें जगी

गिरफ्तारी में शामिल टीम में उ.नि. मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर), हेड कांस्टेबल दिगंबर सनवाल, कांस्टेबल अनिल टम्टा और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल थे।

You cannot copy content of this page