Haldwani: पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी…फरार आरोपी कार समेत गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 की रात कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। वाहन में काली फिल्म लगी होने के कारण जब पुलिस टीम चालान की कार्रवाई करने लगी, तो चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फोन पर अधिक बात करने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, महिला से मारपीट का आरोप

आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” तक की धमकी दी। इसके बाद वह पुलिस के निर्देशों की अनदेखी कर मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 20 मई को बंद रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

इस मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर 11 मई को कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी लवजीत सिंह (निवासी लालकुआं) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार (UK 18B 1989) को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR: उत्तराखण्ड के 11,733 बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, घर-घर जाकर मतदाता गणना फॉर्म करेंगे डिजिटलाइज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या किसी भी लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page