उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी ने की आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,200 करोड़ की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दो लाख

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड का दौरा कर राज्य में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी मुश्किलें समझीं।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित लोगों के लिए 1,200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। राहत और पुनर्वास कार्यों में घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और स्कूलों की मरम्मत, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से राहत वितरण और पशुओं के लिए मिनी किट शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 35 साल पहले गुम हुआ पति, अब सरकारी रिकॉर्ड में तलाश रही जिंदगी की आखिरी उम्मीद

मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, हाल ही में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दीर्घकालिक सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फिर शुरू होगी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया, यूपीसीएल ने जारी किए नए निर्देश

केंद्रीय दल राज्य में नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राहत कार्य में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और राज्य प्रशासन की टीमों की सराहना की और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी में दूसरे दिन भी कर्फ्यू, सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण...एक की मौत, कई घायल

You cannot copy content of this page