Uttarakhand: कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा…चलती बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल। कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती बोलेरो पर पहाड़ से विशाल बोल्डर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व एसडीआरएफ ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे सतपुली-मल्ली मार्ग पर हुआ। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर टूटकर नीचे आ गिरा। उसी समय गाजियाबाद नंबर की बोलेरो गुमखाल से सतपुली की ओर जा रही थी। बोल्डर सीधे वाहन पर गिरने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने शुरू की उत्तरायणी मेले की तैयारियां

हादसे में चालक के बगल में बैठे श्रीकांत (45), निवासी केरल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो अन्य लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में फंसे एक घायल को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन से बोलेरो को काटना पड़ा, जिसके बाद उसे सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान सरनजीत (61), निवासी दिल्ली और उदय, निवासी बंगाल (वर्तमान में दिल्ली) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और किसी कार्य से उत्तराखंड आए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय का कब्जा, नारायण लाल बने पहले अध्यक्ष

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page