उत्तरी चीन के नर्सिंग होम में भीषण आग, 20 लोगों की मौत

खबर शेयर करें

बीजिंग। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में स्थित एक नर्सिंग होम में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार रात करीब 9 बजे चेंगडे शहर के नर्सिंग होम में लगी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग में 287 डॉक्टरों की भर्ती जल्द, शासन ने भेजा प्रस्ताव

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, आग लगने के बाद नर्सिंग होम से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान, 19 जुलाई को मतगणना

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना की जांच जारी है और अधिकारियों की एक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

You cannot copy content of this page