उत्तराखंड: सीएम की फ्लीट में बड़ी लापरवाही, वाहन समय पर स्टार्ट न होने पर आरक्षी चालक निलंबित

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री की वीआईपी फ्लीट मूवमेंट के दौरान सुरक्षा और अनुशासन से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्धारित समय पर वाहन स्टार्ट न हो पाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरक्षी चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रेस्टोरेंट पहुंचकर CM धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा, संकट से निपटने को एकजुटता की अपील

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री की फ्लीट रवाना होनी थी। इसी दौरान फ्लीट में शामिल एक वाहन तय समय पर स्टार्ट नहीं हो सका, जिससे व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को वीआईपी ड्यूटी में घोर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने वाहन चालक आरक्षी दीपक सैनी के निलंबन के आदेश जारी किए।

घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर वीआईपी फ्लीट में शामिल सभी वाहनों की मेंटेनेंस बुक (लॉग बुक) की जांच कराई गई। जांच में रिकॉर्ड के अनुसार सभी वाहनों की मेंटेनेंस सही पाई गई, इसके बावजूद संबंधित वाहन के स्टार्ट न होने के कारणों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, एपी बाजपेई हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट बने

मामले की तह तक जाने के लिए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा और वीआईपी ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में यदि अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मल्लीताल में साइबर ठगी का बड़ा मामला: रिटायर्ड कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 1.47 करोड़ रुपये उड़ाए

You cannot copy content of this page