हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा शिकंजा, खंड शिक्षा अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस टीम ने हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बहादराबाद क्षेत्र में की गई, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार के औपबंधिक मान्यता (नवीनीकरण) प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस रिश्वत की मांग सह अभियुक्त मुकेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर के माध्यम से की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह दिन पहले दस्तक देगा मानसून, लेकिन पहले झेलनी होगी गर्मी की तपिश

पीड़ित द्वारा विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 25 नवंबर से शुरू होगा ‘सहकारिता मेला 2025’, 130 स्टॉलों में दिखेगा स्थानीय उत्पादों का संगम

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी ब्रज पाल सिंह राठौर की पत्नी देहरादून में सीओ पद पर तैनात हैं। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पहली रेल यात्रा बनी आफत...घबराए भाइयों से ट्रेन में छूटी 82 वर्षीय बीमार मां, बदायूं में सकुशल मिली

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page