आपदा प्रभावित धराली गांव के लिए सीएम धामी की बड़ी घोषणा

खबर शेयर करें

पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों व मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सीएम ने कहा कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए मकानों के मालिकों को पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 17 वर्षीय छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इसके साथ ही आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पैसों की तंगी ने बना दिया कातिल...जिस घर में करता था मजदूरी, वहीं रची हत्या की साजिश, लमगड़ा हत्याकांड से उठा पर्दा
Ad

मुख्यमंत्री ने ग्राम धराली के दीर्घकालिक पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और स्थायी आजीविका के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। यह समिति एक सप्ताह के भीतर शासन को प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेगी और भविष्य के लिए प्रभावी नीति का मसौदा तैयार करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: लायनेस क्लब की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर आपदा प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को त्वरित व प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page