Haldwani: लायनेस क्लब की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लायनेस क्लब हल्द्वानी की वार्षिक बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शालिनी गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि मीनाक्षी गुप्ता करवाचौथ क्वीन बनीं। कार्यक्रम में सदस्यों ने करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

26 अक्टूबर को आयोजित बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष तनुजा जोशी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंपा। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने तनुजा जोशी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सामाजिक सेवा कार्यों और क्लब को नई दिशा देने के प्रयासों के लिए आभार जताया। नई कार्यकारिणी में शालिनी गुप्ता को अध्यक्ष, पूनम सैनी को सचिव और सरिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: डोलकोट गधेरे में बहे वन दरोगा का शव बरामद, परिवार में कोहराम

नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि क्लब पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित मानकों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से क्लब की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, 17 अप्रैल से ऑफलाइन सुविधा भी

कार्यक्रम में करवाचौथ क्वीन का चयन भी किया गया, जिसमें मीनाक्षी गुप्ता को चुना गया। इस अवसर पर सदस्यों ने उत्साहपूर्वक करवाचौथ मनाया और आपसी सौहार्द व मेल-मिलाप के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

बैठक में इंदु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुचित्रा, ऊषा मुकेश, कामिनी पाल, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्यामली, रूपम अग्रवाल, नीलम जोशी, अंकिता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पल्लवी जोशी, भारती सिंघल, प्रीता जैन, छवि गोयल, मीना अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गीतू केसरवानी, अलका वार्ष्णेय, पूनम सैनी और मीनाक्षी गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page