उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेशवासियों को झटका देते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 5.62 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बेखौफ टैक्स चोर, बेबस सिस्टम...सांठगांठ की ढाल में नियम तार-तार

बीपीएल उपभोक्ताओं को भी झटका
राज्य के 4.64 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं को भी महंगाई की मार झेलनी होगी। उनकी बिजली दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दंपती बाल-बाल बचे

कैटेगरीवार दरें इस प्रकार बढ़ीं:

  • घरेलू उपभोक्ता – 5.66%
  • अघरेलू (व्यवसायिक) – 4.97%
  • सरकारी पब्लिक यूटिलिटी – 5.02%
  • प्राइवेट ट्यूबवेल – 7.82%
  • एलटी इंडस्ट्री – 4.61%
  • एचटी इंडस्ट्री – 5.91%
  • मिक्स लोड – 5.37%
  • रेलवे – 6.26%
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन – 9.29%
यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में अलाव बना हादसे का कारण...अचानक ब्लास्ट से पांच लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी से घरेलू बजट पर असर पड़ेगा, जबकि उद्योगों की उत्पादन लागत भी बढ़ेगी। खासकर किसानों और ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page