उत्तराखंड: 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को धामी सरकार की बड़ी सौगात, रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने नए साल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को बड़ी सौगात दी है। राज्य में अब विशेषज्ञ डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: केंटकी एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन क्रैश, चार की मौत, 11 घायल

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आयु सीमा बढ़ने से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। खासतौर पर सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के समग्र विकास को समर्पित: समित टिक्कू

प्रशासनिक कार्यों से मुक्त रहेंगे डॉक्टर
डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद डॉक्टर प्रशासनिक पदों और वित्तीय दायित्वों से मुक्त रहेंगे। उनकी तैनाती मुख्य परामर्शदाता के रूप में की जाएगी।

नियमित सेवा लाभ मिलेगा
सेवा विस्तार पाने वाले डॉक्टरों को अन्य राजकीय कर्मचारियों की तरह वेतन वृद्धि और सेवा लाभ दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें अग्रेत्तर पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शीतलहर–कुहासे की मार: नैनीताल जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक रहेंगे बंद

सरकार के इस कदम से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा बल्कि राज्य की जनता को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page