पुंछ: कृष्णा घाटी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए

खबर शेयर करें

एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, तीन पाकिस्तानी सैनिक भी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग की घटना सामने आई है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बड़ी घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए सात घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें तीन पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की बड़ी कार्रवाई: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क लाए गए, नार्को-टेररिज्म केस में होगा ट्रायल

घुसपैठ का मकसद भारतीय पोस्ट पर हमला

सूत्रों के मुताबिक, घुसपैठियों का मकसद भारतीय सेना की पोस्ट को निशाना बनाना था। सेना के जवानों ने समय रहते इस साजिश को भांप लिया और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) पर जोरदार हमला किया। यह मुठभेड़ 4 फरवरी की रात को कृष्णा घाटी के पास हुई।

सेना ने दिखाई मुस्तैदी

भारतीय जवानों की त्वरित कार्रवाई के चलते घुसपैठियों को न केवल रोका गया बल्कि भारी नुकसान भी पहुंचाया गया। सेना ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ा एक्शन: अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द, बॉर्डर पर हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल की तैयारी

सीमा पर बढ़ी सतर्कता

इस घटना के बाद एलओसी पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। सेना ने कहा है कि सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई नैनीताल निवासी महिला ट्रैकर रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश जारी

पहले भी हुई हैं घुसपैठ की कोशिशें

गौरतलब है कि एलओसी के इस क्षेत्र में पहले भी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की घटनाएं सामने आती रही हैं। भारतीय सेना ने हर बार घुसपैठ की इन कोशिशों को नाकाम कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page