Uttarakhand: हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दंपती बाल-बाल बचे

खबर शेयर करें

टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गिरा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दंपती बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे ऋषिकेश से नई टिहरी जा रही कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। कार में ई-ब्लॉक नई टिहरी निवासी महेश पंवार और उनकी पत्नी सवार थे। अचानक हुए इस हादसे के बाद दोनों किसी तरह वाहन से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सड़क हादसा...डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर, पांच साल का बच्चा बाल-बाल बचा

थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि दंपती को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि घबराहट के चलते उन्हें श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एआई के युग में मानवता की रक्षा ज़रूरी: बंशीधर तिवारी

बताया जा रहा है कि बगड़धार क्षेत्र में इन दिनों भूस्खलन प्रभावित हिस्से पर मरम्मत कार्य चल रहा है। हादसे के समय मजदूर भोजन कर रहे थे और मौके पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

स्थानीय लोगों ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, डीआईटी विवि के मालिक को नोटिस

वहीं बीआरओ के सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सड़क सुधार कार्य जारी है और कई बार लोग जल्दबाजी में बिना रुके वाहन निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page