Uttarakhand: कांग्रेस का बड़ा एक्शन…पिथौरागढ़ के तीन नेताओं को किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ जिले के तीन वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने तीनों की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई 30 जून को पिथौरागढ़ में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम’ के दौरान कथित रूप से कार्यक्रम में व्यवधान डालने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया। मामले की जांच के बाद संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत, परीक्षा आवेदन के लिए 9 जनवरी तक फिर खुला समर्थ पोर्टल

उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी, पिथौरागढ़ से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई थी। रिपोर्ट और प्राप्त तथ्यों के आधार पर संगठन ने यह निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में आधुनिक चिकित्सा की नई मिसाल, ईएनटी विभाग ने हासिल की बड़ी सफलता

राजेंद्र सिंह भंडारी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है और पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक होने पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page