Uttarakhand: रेस्टोरेंट पहुंचकर CM धामी ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा, संकट से निपटने को एकजुटता की अपील

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से बातचीत कर जमीनी हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल गैस का कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ दरोगा और तकनीशियन रिश्वत लेते गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि गैस सप्लाई में हल्की कमी जरूर आई है, लेकिन अभी लगातार आपूर्ति हो रही है। खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है। इस पहल पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तोताघाटी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, देहरादून के तीन युवकों की मौत

मुख्यमंत्री ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों और आम लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर इंडक्शन सहित अन्य विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, इन परीक्षा केंद्रों पर रहेगा विशेष नियंत्रण
Ad

You cannot copy content of this page