Haldwani: चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में पूरा किया एक साल, वित्तीय सुरक्षा और निवेश जागरूकता बढ़ाने पर जोर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के संचालक, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के अधिकारी और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड में वित्तीय सुरक्षा, बीमा कवरेज और निवेश के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि संस्था विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों के साथ पार्टनर के रूप में जुड़कर ग्राहकों को बीमा और निवेश से संबंधित सलाह उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य लोगों को उनकी आवश्यकताओं और वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश एवं बीमा विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में संस्था ने ग्राहकों को बेहतर वित्तीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड में 29 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

उन्होंने बताया कि चॉइस वेल्दी IRDAI और AMFI से संबंधित लाइसेंस प्राप्त संस्था के रूप में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य आने वाले समय में अपनी सेवाओं का विस्तार पूरे कुमाऊं और उत्तराखंड तक करना है।

योजनाबद्ध निवेश से मजबूत हो सकती है वित्तीय सुरक्षा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशहर जामी सुहैल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की वित्तीय और जीवन सुरक्षा के लिए योजनाबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि म्यूचुअल फंड, SIP, SWP, PMS, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को समझने के बाद व्यक्ति अपनी जरूरत और वित्तीय क्षमता के अनुसार निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिला अस्पताल की सुध लेने पहुंचे सांसद अजय भट्ट, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

उन्होंने कहा कि वित्तीय योजना बनाते समय केवल रिटर्न पर ध्यान देने के बजाय जोखिम, निवेश की अवधि, परिवार की जरूरत और भविष्य के लक्ष्यों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

2047 तक बीमा सुरक्षा के लक्ष्य पर जोर

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग ने कहा कि देश में अधिक से अधिक परिवारों को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वित्तीय सुरक्षा को परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से बीमा और निवेश के विकल्पों को समझने की अपील की।

अवीवा की ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने कहा कि चॉइस वेल्दी के साथ मिलकर लोगों को बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में परिवारों के लिए उचित वित्तीय योजना तैयार करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जीजीआईसी गोरापड़ाव में हुआ पौधारोपण, छात्राओं ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प

वहीं अवीवा के जिला प्रबंधक जतिन वर्मा ने आम नागरिकों को वित्तीय जोखिमों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निवेश या बीमा से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय उत्पाद की शर्तों, जोखिम और अपनी जरूरतों को अच्छी तरह समझना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान चॉइस वेल्दी के ग्राहकों ने संस्था को एक वर्ष पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के संचालकों एवं सदस्यों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर अशहर जामी सुहैल, अनुराग गर्ग, दिव्या जोशी और जतिन वर्मा सहित संस्था एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page