Nainital: पुलिसकर्मी ने साले को दिखाई सफलता की राह, अनुज पंत ने हासिल की IPS- IAS की उपलब्धि

खबर शेयर करें

नैनीताल। पुलिस की वर्दी में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के साथ अपने पारिवारिक दायित्व को भी बखूबी निभाने वाले कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी की कहानी सामने आई है। नैनीताल पुलिस की परिवहन शाखा में तैनात चंद्रशेखर ने अपने साले अनुज पंत को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उनकी मेहनत और अनुज की लगन का परिणाम रहा कि अनुज ने वर्ष 2025 में IPS परीक्षा में सफलता हासिल की और वर्ष 2026 में IAS बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

23 वर्षीय अनुज पंत पुत्र गणेश चंद्र पंत मूल रूप से चंपावत जिले के ग्राम झूलापे के निवासी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गाजियाबाद से पूरी की है। परिवार में सबसे छोटे अनुज से बड़ी एक बहन और एक भाई हैं। उनके पिता गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि माता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हिमालय एफपीओ की तीसरी वार्षिक आमसभा, तीन साल में 58 लाख का कारोबार

अनुज ने प्रतियोगी परीक्षाओं को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत करते हुए तैयारी शुरू की। इस दौरान उनके जीजा कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने उन्हें अपने साथ रखते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अनुज का लगातार हौसला बढ़ाया और लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो हत्याओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अनुज की मेहनत का पहला बड़ा परिणाम वर्ष 2025 में सामने आया, जब उन्होंने IPS परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने IAS बनने के लक्ष्य के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। वर्ष 2026 में उन्होंने इस दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजस्व भूमि पर अतिक्रमण मामले में लापरवाही उजागर, राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन निलंबित

अनुज की उपलब्धि पर नैनीताल पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता के अवसर पर अनुज पंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। एसएसपी ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भी अनुज को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page