खटीमा: स्कूल बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, आरोपी चालक फरार

खबर शेयर करें

खटीमा। खटीमा नगर के उमरुकला गांव में बुधवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक डेढ़ वर्षीय बालक की स्कूल बस के टायर के नीचे आकर मौत हो गई। घटना के समय बालक अपनी मां के साथ बड़े भाई को स्कूल से लेने के लिए बस के पीछे जा रहा था। हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: झंगोरा पर सरकार का फोकस, न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा जल्द

उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता अपने घर के गेट के सामने करीब पौने दो बजे अपने बड़े बेटे मानिक के स्कूल बस से लौटने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसकी छोटी पुत्र तेजस भी उसके पीछे-पीछे आ गया, जिसे बबीता को पता नहीं चला। जैसे ही महिला बड़े बेटे मानिक को लेकर घर की ओर जाने लगी, तेजस अचानक स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: मीट में मिर्च ज्यादा होने पर शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

इस अफरातफरी में बच्चे को तुरंत परिजन उप जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तेजस के पिता हरियाणा के गुरुग्राम में काम करते हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिवार के सदस्य, खासकर मां बबीता और दादा होशियार सिंह मेहता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 जनवरी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page