Uttarakhand: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-डेढ़ साल पहले आत्महत्या तक के विचार आए

खबर शेयर करें

ज्वालापुर (हरिद्वार)। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने सोमवार को चुप्पी तोड़ते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में दीपिका ने दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

दीपिका राठौर ने कहा कि लगातार कथित ब्लैकमेलिंग और परिवार की छवि खराब करने की कोशिशों के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थीं। उनके मुताबिक, स्थिति करीब डेढ़ साल पहले इतनी गंभीर हो गई थी कि उनके मन में आत्महत्या करने तक के विचार आने लगे थे। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज...उपनल कर्मियों को मिल सकती है राहत, नियमितीकरण पर सरकार बना रही नया फार्मूला

24 अक्टूबर को फोन कर पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप

दीपिका ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। उन्होंने दावा किया कि बीती 24 अक्टूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके अलावा, रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा था।

दीपिका के अनुसार, मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों ने पूरे परिवार को मानसिक दबाव में डाल दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): हर्षिल घाटी के तीन इलाकों में तबाही, स्कूलों में अवकाश, सेना कैंप व हेलिपैड को नुकसान

फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल करने का भी दावा

मीडिया से बातचीत में दीपिका राठौर ने करीब डेढ़ साल पुरानी घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उनकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल किए गए थे। उनका कहना है कि इस कथित घटना के जरिए उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

दीपिका ने बताया कि इस घटना के बाद वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। हालात ऐसे बन गए थे कि उन्हें अपनी जिंदगी को लेकर भी निराशाजनक विचार आने लगे थे। उन्होंने कहा कि परिवार पर पड़ रहे मानसिक दबाव के बीच यह दौर उनके लिए बेहद कठिन था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश से गौला नदी और नाले उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर जताया भरोसा

उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद दीपिका राठौर ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा था और अब उम्मीद है कि मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी तथा उनके परिवार को न्याय मिल सकेगा।

दीपिका ने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page