कोच्चि में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें

कोच्चि। एयर इंडिया एक्सप्रेस की जेद्दा से कोझिकोड जा रही फ्लाइट AIE-398 में गुरुवार को तकनीकी खराबी आने के बाद कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में करीब 160 यात्री सवार थे। पायलट को उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में गंभीर समस्या का आभास हुआ, जिसके बाद तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हवाई हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड...कीमतें आसमान पर, खरीदार और निवेशक हैरान

संकट का संदेश मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। रनवे पर फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीमें, मेडिकल स्टाफ और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। विमान सुबह करीब 9.07 बजे सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।

लैंडिंग के बाद विमान की जांच में सामने आया कि उसके दो टायर फट चुके थे, जिससे तकनीकी खराबी की गंभीरता की पुष्टि हुई। इससे फ्लाइट क्रू द्वारा समय रहते कोच्चि की ओर डायवर्ट करने के फैसले को पूरी तरह सही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोपों में घिरे लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स लिमिटेड (CIAL) के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पूरी तरह प्रभावी रहा और सभी प्रक्रियाएं योजना के अनुसार संचालित की गईं। यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर टर्मिनल और एयरपोर्ट लाउंज तक पहुंचाया गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल उन्हें लाउंज में ठहराया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक फ्लाइट या ग्राउंड ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को सड़क मार्ग से कोझिकोड पहुंचाया जाएगा, जो कोच्चि से लगभग सात घंटे की दूरी पर है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बिठौरिया में नलकूप निर्माण को मिली मंजूरी, धामी सरकार ने जारी किए ₹63.62 लाख

एयरलाइन के प्रतिनिधियों ने बताया कि यात्रियों के लिए रिफ्रेशमेंट और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। समय पर लिए गए फैसलों और समन्वित इमरजेंसी कार्रवाई से एक संभावित बड़ा हादसा टलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page