Uttarakhand: कपकोट में बिना पासपोर्ट-वीजा रह रहा यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, ट्रैकिंग के दौरान जंगल में भटका था विदेशी

खबर शेयर करें

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक यूक्रेन का रहने वाला बताया जा रहा है, जो ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटककर पहाड़ी से गिरने के कारण घायल हो गया था।

पुलिस के अनुसार 24 मई को सूचना मिली थी कि ग्राम डौला में एक विदेशी नागरिक घायल अवस्था में पहुंचा है। सूचना पर उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल विदेशी ने अपना नाम मेक्सिम स्टार चिंको (36) पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया निवासी खारकीव, यूक्रेन बताया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 मार्च 2025

विदेशी नागरिक दर्द से कराह रहा था, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र सिंह की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए 25 मई को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को उपचार के बाद जब डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज किया तो पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की। अच्छी हिंदी बोलने वाले यूक्रेनी नागरिक ने बताया कि वह Chamoli क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान जंगल में रास्ता भटक गया था और पहाड़ी से फिसलने के कारण घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, कई विदेशी नागरिक भी शिकार

हालांकि जब पुलिस ने उससे भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज, पासपोर्ट और वीजा मांगे तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इतना ही नहीं, उसने अपने परिवार का मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी याद होने से भी इनकार कर दिया।

पुलिस को उसकी पहचान और भारत में रहने को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद कपकोट पुलिस ने विदेशी नागरिक मेक्सिम स्टार चिंको को अप्रवास एवं विदेशियों विषयक विधेयक 2025 की धारा 3/23 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 09 जून 2025

सीओ अजय साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह भारत में कब और किस माध्यम से आया था तथा उसके पास यात्रा संबंधी दस्तावेज क्यों नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page