उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। पहले घोषित आदेश के अनुसार 27 मई 2026, बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब शासन ने इसे बदलते हुए 28 मई 2026, बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Government of Uttarakhand के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिसूचना संख्या 1800/XXXI(15)G/25-74(सा०)/2016 दिनांक 24 दिसंबर 2025 में घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। सम्यक विचारोपरांत ईद-उल-जुहा के अवसर पर अब 28 मई को अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 2 अप्रैल को रामनगर दौरे पर आएंगे CM धामी, प्रशिक्षण कार्यक्रम व हनुमान जयंती में होंगे शामिल

शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उप कोषागार भी 28 मई को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत को SDRF से 4 करोड़ रुपये जारी

इस संबंध में जारी आदेश पर सचिव Rajendra Kumar के हस्ताक्षर हैं। शासन ने कहा है कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा, जबकि अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: परेड में SSP ने परखी पुलिस बल की ताकत, हथियार दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो महिला जवान सम्मानित
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page