Uttarakhand: जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से टकराई, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कॉलेज गेट के समीप तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा उसका साथी भी चोटिल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने साथी विजय कुमार के साथ बेस की ओर से जलालबैंड जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि संदीप आर्या के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। वहीं विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई का ‘अन्नदाता उत्सव’ सम्पन्न, किसानों को आधुनिक बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने तत्काल दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 48 मदरसों को मिली मान्यता, 40 की फिर होगी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल के किन्नाैर में बादल फटा, दो पुल बहे, कैलाश यात्रा रुकी, आईटीबीपी ने 413 श्रद्धालुओं को बचाया

बताया जा रहा है कि विजय कुमार का जन्मदिन था और दोनों युवक एक होटल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। खुशियों से भरा सफर कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page