Haldwani: गैस बुकिंग सिस्टम में तकनीकी दिक्कत से बढ़ी उपभोक्ताओं की चिंता, प्रशासन ने कहा-एलपीजी की कोई कमी नहीं…Audio 

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: घरेलू गैस सिलेंडरों (एलपीजी) की संभावित किल्लत की खबरों के बीच अब गैस कंपनियों के बुकिंग सिस्टम में आई तकनीकी खामियों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने का दावा किया है।

बरेली रोड निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह Indian Oil Corporation की इंडेन गैस की उपभोक्ता हैं। बुधवार सुबह जब उन्होंने गैस बुक कराने के लिए इंडेन गैस के बुकिंग नंबर पर कॉल किया तो कंप्यूटर से तकनीकी दिक्कत की सूचना सुनाई दी। इससे उन्हें गैस बुकिंग को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कक्षा 10 के छात्र दिव्यम तिवारी की पुस्तक ‘छम छम आया वसंत’ का विमोचन, 42 बाल कविताओं का अनूठा संग्रह

इसी तरह की शिकायतें Bharat Petroleum की भारत गैस सेवा से जुड़े कुछ उपभोक्ताओं ने भी की हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने करीब दो सप्ताह पहले ही गैस बुक करा दी थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पाई है। इस बीच गैस एजेंसियों के संचालकों की ओर से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस वाहन चालकों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में भूकंप के दो झटके...कुछ देर दहशत, नुकसान की कोई सूचना नहीं

एक उपभोक्ता ने जब भारत गैस एजेंसी संचालक को फोन किया तो उन्होंने कुछ देर बाद कॉल करने की बात कहकर फोन काट दिया। ऐसे में उपभोक्ताओं के बीच गैस की किल्लत को लेकर आशंका पैदा हो गई है।

उधर जिला प्रशासन ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि Nainital district में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस का स्टॉक उपलब्ध है और मांग के अनुरूप गैस कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 6 जनवरी

प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के गैस वितरकों व एरिया प्रबंधकों के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।

हालांकि प्रशासन के दावों के बावजूद गैस बुकिंग सिस्टम में आ रही तकनीकी समस्या और डिलीवरी में हो रही देरी ने फिलहाल उपभोक्ताओं के बीच असमंजस और चिंता का माहौल बना दिया है।

Audio…..

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page