Uttarakhand: चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गंगा में समाई, चार की मौत, तीन महिलाएं लापता

खबर शेयर करें

देवप्रयाग। चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक इनोवा कार मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के समीप पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और गंगा नदी में समा गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन महिलाएं अभी भी लापता हैं। एक 12 वर्षीय बालक को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बदरीनाथ धाम से लौट रहा वाहन सुबह करीब 10 बजे देवप्रयाग से आगे पंतगांव क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कार सड़क किनारे मिट्टी के ढेर को पार कर गहरी खाई में जा गिरी और कई बार पलटते हुए गंगा में समा गई।

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crackdown: होटल में ठहरे संदिग्ध के पास से 12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर कोरिया का मिसाइल शक्ति प्रदर्शन: समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान-दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर

रेस्क्यू के दौरान वाहन से छिटककर खाई में गिरे 12 वर्षीय आयुष्मान को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला गया और तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में उसके दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किम जोंग उन ने दिखाई सैन्य ताकत, एआई से लैस आत्मघाती ड्रोन का किया निरीक्षण

तहसीलदार देवप्रयाग वीरम सिंह पंवार ने बताया कि वाहन में राजस्थान के जैसलमेर निवासी दो परिवारों के सदस्य सवार थे। इनमें डॉ. दिनेश पंवार, उनकी पत्नी कमला, गुड्डी, अषलेशा, नम्रता, आयुष्मान, जाह्नवी तथा चालक अमित गुप्ता शामिल थे।

देर शाम तक रेस्क्यू टीमों ने दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे, जबकि तीन महिलाओं की तलाश के लिए गंगा में खोज अभियान जारी रहा। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page