छठी बार मां बनीं सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा ‘भारत’, ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ नामकरण

खबर शेयर करें

रबूपुरा/नोएडा। नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फरवरी 2026 में छठी बार मां बनी सीमा ने बृहस्पतिवार को अपने रबूपुरा स्थित आवास पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बेटे का नामकरण संस्कार कराया। इस दौरान सीमा और उनके पति सचिन मीणा ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘भारत’ रखा, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

नामकरण संस्कार से पहले परिवार में पारंपरिक माहौल देखने को मिला। सीमा और घर की महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ कुआं पूजन के लिए निकलीं। इस दौरान महिलाएं खुशी में झूमती-नाचती नजर आईं। सभी महिलाएं मंदिर के पास स्थित कुएं तक पहुंचीं, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नवजात के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश, शिलांग में सुपारी देकर करवाई हत्या

इस मौके पर सीमा हैदर ने हिंदू धर्म और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने बताया कि बेटे के जन्म के बाद नामकरण संस्कार करना हिंदू परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह उनके परिवार का दूसरा कुआं पूजन है—इससे पहले बेटी मीरा के जन्म पर भी यही परंपरा निभाई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, AQIS के आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर जारी

सीमा ने बताया कि पंडित द्वारा नाम का पहला अक्षर ‘भ’ सुझाया गया, जिसके बाद उन्होंने और सचिन मीणा ने मिलकर बेटे का नाम ‘भारत’ रखने का फैसला किया। उनका कहना था कि “भारत से सुंदर नाम कोई नहीं हो सकता।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत का समर्थन करना पसंद है और हर मैच में देश की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं। भारत की जीत पर पूरा परिवार जश्न भी मनाता है।

सीमा ने साफ कहा कि वह अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं और भारत में ही रहना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  60 दिन के सीजफायर पर सहमति...होर्मुज स्ट्रेट बिना टैक्स खुला रहेगा, ट्रंप के ऐलान से दुनिया को राहत

गौरतलब है कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर वर्ष 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनकी मुलाकात सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम PUBG बैटल ग्राउंड खेलते समय हुई थी। बाद में दोनों ने 2023 में काठमांडू के एक मंदिर में शादी करने का दावा किया। पहले पति से चार बच्चों की मां सीमा, सचिन से मिलने के बाद दो और बच्चों की मां बन चुकी हैं और कई बार यह कह चुकी हैं कि अब भारत ही उनका घर है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page