गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, AQIS के आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर जारी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और संभावित खतरों से निपटने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसी कड़ी में अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े आतंकवादी मोहम्मद रेहान की तस्वीर सुरक्षा अलर्ट पोस्टरों में जारी की गई है। यह पहली बार है जब किसी स्थानीय अल-कायदा सदस्य की तस्वीर गणतंत्र दिवस से पहले प्रमुखता से प्रकाशित की गई है।

Delhi on High Alert Ahead of Republic Day: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद रेहान दिल्ली का निवासी है और लंबे समय से दिल्ली पुलिस तथा खुफिया एजेंसियों उसे तलाश रही हैं। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय समारोह स्थल कर्तव्य पथ और पूरे नई दिल्ली जिले में अत्याधुनिक तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 27 मई तक मौसम रहेगा खराब

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महाला के अनुसार, कर्तव्य पथ क्षेत्र में दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का मजबूत सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों का विस्तृत नेटवर्क और उन्नत फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद अब ‘मौत की झील’ का खतरा, चीन ने जारी किया हाई अलर्ट

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय समारोह के दौरान लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक नौ बार जमीनी स्तर पर ब्रीफिंग की जा चुकी है। पैदल आने वाले नागरिकों को कम से कम तीन स्तरों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से गुजरना होगा। इसके अलावा एंटी-ड्रोन यूनिट और ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की टीमें भी तैनात की गई हैं।

इस वर्ष का गणतंत्र दिवस: विशेष दर्शनीय कार्यक्रम
इस वर्ष समारोह का विशेष आकर्षण है राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न। अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत और पाक/पीओके में की गई भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होगी। पहली बार भारतीय सेना के स्वदेशी हथियार और टैंक ‘फेज्ड बैटल अरे’ के तहत उसी युद्धक फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगे, जैसे वे वास्तविक युद्ध में होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अब घर बैठे मिलेगी खतौनी और भूमि सेवाएं, CM धामी ने राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल किए लॉन्च

इसके अलावा, मेहमानों की सुविधा के लिए बैठने के ब्लॉक देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखे गए हैं। इस बार की परेड भारतीय संस्कृति की विविधता और सैन्य ताकत का सामंजस्य दिखाने वाली होने जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page