शिमला में दर्दनाक हादसा… खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

खबर शेयर करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शोघी-मेहली बाईपास पर लालपानी पुल आनंदपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC: उत्तराखंड में 29 सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर HP07-D-1154 बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में युवती गिरफ्तार

हादसे के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, खराब मौसम या किसी तकनीकी खामी की वजह से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा-एकता को कमजोर करने वाले विचारों से दूर रहें नागरिक

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page