हल्द्वानी मंडी में सख्ती…ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर कसा शिकंजा, अनुपस्थित अधिकारी पर गिरी गाज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू एवं महाप्रबंधक प्रशासन निर्मला बिष्ट ने बुधवार को उप महाप्रबंधक तकनीकी निर्माण खंड हल्द्वानी और मंडी समिति हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप महाप्रबंधक तकनीकी निर्माण खंड हल्द्वानी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन अपडेट: 49 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक श्रमिक की मौत, 6 की तलाश जारी

डॉ. डब्बू ने सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंडी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को अपनी रसीद दिखाना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सहकारिता विभाग में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडी, लापरवाही पर मंत्री सख्त

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी से टैक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसानों और मंडी से जुड़े वर्गों का समुचित विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, पति बना रास्ते का कांटा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिना टैक्स के माल पकड़ा गया तो संबंधित अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई होगी। साथ ही टैक्स चोरी के खिलाफ प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page