पति से नाराज मां ने दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी बेटी ने भागकर बचाई जान

खबर शेयर करें

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। मोतिहारी के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर गांव में एक मां पर अपनी ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक बच्चियों की उम्र 13 और 11 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि पति के रात में घर नहीं लौटने से नाराज महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीसरी बेटी को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली।

यह भी पढ़ें 👉  वनडे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, विजय हजारे ट्रॉफी स्टार ध्रुव जुरेल ने संभाली विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

एक ही घर में दो सगी बहनों के शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। शुरुआत में बच्चियों की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था। उनके मुंह से झाग निकलने की बात सामने आने पर पुलिस ने जहर देने समेत कई आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नैनीताल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए निर्देश

सूचना मिलते ही डुमरियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच के दौरान बच्चियों की मां घर से गायब मिली, जबकि पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई तो शक की सुई मां की ओर घूम गई। जांच में दोनों बच्चियों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, महिला ने तीसरी बेटी की भी जान लेने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मैट्रिक्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 500 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

मोतिहारी के प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page