हल्द्वानी: धौलाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आज से बिजली कटौती, 24 जुलाई तक रहेगी दिक्कत, शेड्यूल जारी

खबर शेयर करें

लालकुआं। धौलाखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में आज 19 जुलाई (शनिवार) से लेकर 24 जुलाई तक पेड़ों की लॉपिंग (छंटाई) कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने इस संबंध में शटडाउन का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

यह रहेगा बिजली कटौती का शेड्यूल:

  • आज, 19 जुलाई (शनिवार)
    • सुबह 10 बजे से : डूंगरपुर फीडर
    • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक : हाथीखाल क्षेत्र
  • 21 जुलाई
    • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : हल्द्वानी क्षेत्र
    • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक : सोयाबीन फैक्ट्री क्षेत्र
  • 22 जुलाई
    • सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : वर्ल्ड बैंक क्षेत्र
    • दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक : इंडस्ट्रियल क्षेत्र
  • 23 जुलाई
    • सुबह : हल्दूचौड़ क्षेत्र
    • दोपहर बाद : हाथीखाल क्षेत्र
  • 24 जुलाई
    • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : वर्ल्ड बैंक, हल्द्वानी, सोयाबीन फैक्ट्री, इंडस्ट्रियल, हल्दूचौड़, हाथीखाल और डूंगरपुर क्षेत्र में व्यापक विद्युत कटौती
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भूकंप से पहले सतर्क करेगा ‘भूदेव’ एप, 15-30 सेकंड पहले मिलेगी चेतावनी

विभाग ने की सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल...310 डॉक्टरों के तबादले, पहाड़ों में मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

You cannot copy content of this page