Uttarakhand: सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में शान से लहराया तिरंगा, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। ऐसे में देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल की लतिका भंडारी को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, ताइक्वांडो में देश-दुनिया में बनाई खास पहचान

उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवक के रूप में प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने कार्यों के माध्यम से शासन की योजनाओं और नीतियों की जानकारी आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 नवम्बर 2025

महानिदेशक ने कहा कि सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुल, 16 फरवरी को राजभवन घेराव का ऐलान

ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page