आतंकी नेटवर्क की तलाश में श्रीनगर समेत चार जिलों में CIK की छापेमारी

खबर शेयर करें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग (CIK) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई स्लीपर सेल और आतंकी भर्ती मॉड्यूल का पता लगाने के उद्देश्य से की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तोशाखाना-2 केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, 1.64 करोड़ रुपये का जुर्माना

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान गांदेरबल में छह, बडगाम में दो, पुलवामा और श्रीनगर में एक-एक स्थान पर चलाया गया। CIK की टीमें संवेदनशील दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संभावित संदिग्धों से संबंधित साक्ष्य जुटा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी मौत की वजह...छात्र ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी आतंकवादी नेटवर्क को तोड़ने की एक बड़ी रणनीतिक पहल है, जिसमें स्थानीय संपर्क सूत्रों और भर्ती नेटवर्क की पहचान करना मुख्य उद्देश्य है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों को भी शामिल किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page