यमुना एक्सप्रेसवे पर कहर: दो हादसों में 6 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

खबर शेयर करें

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। शनिवार को मथुरा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसों का मुख्य कारण वाहनों के चालकों को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

पहला हादसा थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 140 के पास हुआ, जहां दिल्ली से आगरा जा रही एक तेज रफ्तार ईको कार अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर के बाद चकनाचूर हो गई। कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उड़ानों में कटौती के बीच इंडिगो ने पायलट्स को दी राहत, भत्तों में बढ़ोतरी और नए अलाउंस का ऐलान

दूसरा हादसा माइलस्टोन 131 के पास सामने आया, जहां दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक यात्री बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 30 यात्री घायल हुए, जिनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला, राजबाड़ी जिले में हिंदू युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों हादसे चालक को नींद आने के कारण हुए हैं। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्राइवरों की थकान एक बड़ी चुनौती बन रही है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थलों को साफ कर यातायात सामान्य कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार, लाखों खाताधारकों को फायदा

You cannot copy content of this page